👇
Aate Ke Fare Kaise Banaye: आपके पास अगर गेहूं का आटा और आलू है तो आप उससे बेहद स्वादिष्ट हेल्दी नाश्ता बना सकते हैं। यूपी और बिहार के आटे के फरे अगर आप ने अभी तक ट्राई नहीं किए हैं तो एक बार इन्हें बनाकर जरूर खाएं।
गेहूं के आटे के फरे बनाने की रेसिपी
Aate Ke Fare Kaise Banaye: नाश्ते में बनाने के लिए अगर घर में कुछ भी नहीं है तो भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। गेहूं का आटा और आलू ये ऐसी चीजें हैं जो घर में हर समय उपलब्ध होती हैं। आप इनमें कुछ बेसिक से मसाले मिलाकर बेहद स्वादिष्ट नाश्ता बना सकते हैं। यह नाश्ता यूपी और बिहार में काफी पसंद किया जाता है। यहां बात हो रही है आटे की फरे की। यह कई जगह दाल से बनता है। कहीं इसके अंदर दाल या खोए की स्टफिंग भरी जाती है। आप इसमें आलू की चपटपी स्टफिंग भी भर सकते हैं। इसे कई जगह ‘आलू का गोज्हा’ या गोझा भी कहते हैं। यह हेल्दी और खाने में टेस्टी होता है। आइए जानें इसकी रेसिपी।
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
गेंहू का आटा- 2 कप
आलू- 5 से 6 बड़े वाले
हरा धनिया
हरी मिर्च-2
अदरक
लहसून- 1 टेबलस्पून
हल्दी पाउडर- 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च- 1 छोटा चम्मच
जीरा- 1 छोटा चम्मच
अमचूर पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर-1 छोटा चम्मच
सरसों का तेल
नमक-स्वादानुसार
आटे के फरे कैसे बनाएं
इसे बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबालने रख दें। जब तक आलू उबले तब तक आप आटे का डो तैयार कर लें। इसके लिए आटा लें। फिर उसमें नमक और तेल डालें। इससे सॉफ्ट डो बनाएं। इसे थोड़ी देर के लिए रेस्ट करने छोड़ दें। उबले हुए आलू को ठंडा होने के बाद छील लें। अब आपको फरे में भरने के लिए स्टफिंग की तैयारी करनी है।
इसके लिए कड़ाही में तेल गरम करें। इसमें जीरा, हरी मिर्च और अदरक को घीसकर डाल दें। अब मसाले डालें। फिर आलू को इसमें डाल दें। इसे अच्छे से मैश करके स्टफिंग को तैयार कर लें। आटे की लोई बनाना शुरू कर दें। इसे पूरी की तरह बेलना है। फिर आपको इसमें आलू की स्टफिंग भरनी है। अब इन्हें स्टीम करने के लिए रख दें। स्टीम होने के बाद आपको कड़ाही में तेल गरम करना है। फिर उसमें प्याज और लहसुन को डालकर फ्राई करें। आपके आटे के फरे तैयार हैं।


















