पति-पत्नी की आपसी विवाद.! पत्नी के दुपट्टे से पति ने पेड़ पर फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh News/दुर्ग। भिलाई इस्पात सयंत्र के कैंटीन में काम करने वाले कुक ने पत्नी के दुपट्टे को फंदा बनाकर पेड़ पर फांसी लगा ली. रविवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की नज़र पेड़ से झूलते इस व्यक्ति पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को इसकी खबर दी.

दरअसल, रायपुर निवासी अजय प्रजापति बीएसपी कोक ओवन कैंटीन के कुक का काम करता था. बीएसपी कैंटीन सेल प्रभारी जॉर्ज विलियम के सर्वेट क्वार्टर में रहने वाला अजय कल रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा था. पत्नी से कहासुनी और आपसी विवाद होने के बाद वह घर से बाहर निकल गया था. आज सुबह वह फांसी पर लकटता मिला.

फिलहाल, लोगों से मिली सूचना पर मौके पर पहुंची भट्‌टी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल सुपेला की मरच्यूरी भेज दिया है. पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment