परिवार में पसरा मातम..शादी के 2 दिन बाद अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से दूल्हे की मौत..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh News/रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शादी की खुशियां मातम में बदल गई. दो दिन पहले तक पूरा परिवार शादी के खुशियों में डूबा था, लेकिन उसी चौखट में आज मातम पसरा है. अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से दूल्हे की मौत हो गई. मृतक की पहचान देवांगन सिदार (35 साल) के रूप में हुई है. उसके सिर और सीने में गंभीर चोट आई है. हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. पूरा मामला कापू थाना क्षेत्र के ठाकुरपोड़ी गांव का है.

ट्रैक्टर में दबकर हुई मौत

दरअसल, घर में 5 अप्रैल को शादी का कार्यक्रम शुरू हुआ. 8 अप्रैल को देवांगन सिदार (35) की बारात जशपुर गई थी. 9 अप्रैल को ग्राम ठाकुरपोड़ी में रिसेप्शन था. परिजनों ने बताया कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद 10 अप्रैल की शाम 5 बजे देवांगन सिदार अपने चाचा संजय सिदार की ट्रेक्टर में टेंट का सामान छोड़ने अपने तीन अन्य दोस्त सीमोन एक्का, सुशील एक्का और द्ववारिका सिदार के साथ गया था. जब सतीपारा सरपंच घर के पास पहुंचा ही था तब ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया. ट्रेक्टर दूल्हे देवांगन सिदार के उपर पलट गई.

फिलहाल, घटना की सूचना मिलते ही परिजन तत्काल पत्थलगांव शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर को देखते हुए  देवांगन सिदार को रायपुर रेफर कर दिया. करीब 11 बजे नंदन झरिया के पास उसने दम तोड़ दिया. घर के लोग गहरे सदमे पहुंचा है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment