👇
Chhattisgarh News/रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज गांव पहुंच अभियान के जरिए पार्टी को मजबूत कर रहे। आज वे कोरबा के दौरे पर रहेंगे। इससे पहले अपने सरगुजा प्रवास के दौरान दीपक बैज संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ विभिन्न मुद्दों पर राज्य सरकार को घेरते नजर आए।
बता दें कि, सर्किट हाउस में मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि ‘गांव पहुंच अभियान’ के जरिए पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा रहा है।
वहीं, प्रदेश में करीब 27 हजार बूथ कमेटियां और 15 हजार से अधिक पंचायत एवं वार्ड कमेटियों का गठन किया जाएगा। इसके लिए सभी जिलाध्यक्षों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं और वरिष्ठ नेताओं से गांवों में जाकर कार्यकर्ताओं की सहमति से कमेटियां बनाने को कहा गया है।
दरअसल, उन्होंने कहा कि इस अभियान की शुरुआत बस्तर से की गई है और वे लगातार 14 दिनों तक सरगुजा संभाग के दौरे पर रहेंगे। अब तक वे 30 से अधिक बूथों और 15 पंचायतों में जाकर कमेटियों का गठन कर चुके हैं।


















