👇
पत्थलगांव/जशपुर नगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के सिविल अस्पताल में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर का आयोजन 22 अप्रैल दिन बुधवार किया गया।
बता दें कि, शिविर में क्षेत्र के भारी संख्या में मरीज शामिल हुए तथा डॉक्टरों से जांच, परामर्श किए।

वहीं, सर्वप्रथम लाइन लगाकर नाम एंट्री कराया गया। उसके पश्चात फॉर्म को वहां बैठे स्टाफ द्वारा भरा गया और पंजीकरण काउंटर में पंजीकरण करवाया गया।
दरअसल, क्षेत्र की भारी संख्या में मरीज होने के कारण सुबह से लेकर शाम तक कार्य चालू रहा। दो दिव्यांगजन को ट्रायल साइकिल भी वितरित किया गया।
यहां देखें वीडियो-
वही बता दें कि, पंजीकरण पश्चात जिस बीमारी की मरीज था वह उस डॉक्टर, विशेषज्ञ के पास फॉर्म को जमा किया और वहां से नाम पुकारा गया और डॉक्टरों द्वारा जांच, परामर्श किया गया।
और अंत में यह बताया गया कि ‘प्रमाण पत्र’ सप्ताह भर के अंदर में मिल जाएगा।


















