CG Crime : सनसनीखेज वारदात.! नशेड़ी पोते ने दादी को उतारा मौत के घाट..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh Crime News/डोंगरगढ़। धार्मिक नगरी डोंगरगढ़ एक बार फिर सनसनीखेज वारदात से दहल उठी है। वार्ड क्रमांक 24, कश्मीरी पारा में एक युवक ने रिश्तों की सारी मर्यादाएं तोड़ते हुए अपनी ही दादी की निर्मम हत्या कर दी। घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

हालांकि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी पोते ने धारदार चाकू से अपनी बुजुर्ग दादी पर ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने तेजी दिखाते हुए उसे हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ें-



वहीं मोहल्लेवासियों के अनुसार, आरोपी लंबे समय से नशे का आदी था और उसका अपनी दादी के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। कई बार वह मारपीट और जानलेवा हमले तक कर चुका था। ऐसे में इस जघन्य हत्या के पीछे पारिवारिक तनाव और नशे की भूमिका को प्रमुख कारण माना जा रहा है।

दरअसल, सूचना मिलते ही डोंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की। एफएसएल और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की बात कह रही है।

ये भी पढ़ें-



शादी समारोह में युवक की चाकू मारकर हत्या

ज्ञात हो कि, इससे ठीक एक दिन पहले रविवार रात रामाटोला क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हुई थी। लगातार दो दिनों में हुई इन हत्याओं ने डोंगरगढ़ में कानून-व्यवस्था और सामाजिक हालात को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment