मचा अफ़रा-तफ़री, हाई वोल्टेज ड्रामा..पत्नी से नाराज पति 400 फीट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ा, फिर..देखें Video..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh News/गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत जिल्दा गांव में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक 400 फीट ऊंचे 33 हजार केवी के हाईटेंशन लाइन टावर की चोटी पर जा बैठा। इस दौरान युवक को देख ग्रामीणों के होश उड़ गए और इलाके में सनसनी फैल गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो की तेजी से वायरल हो रहा है।


वहीं कोडगार चौकी पुलिस के अनुसार, 25 वर्षीय युवक केवल सिंह आयाम अपनी पत्नी से नाराज था। उसकी पत्नी पिछले 3-4 दिनों से गांव में ही अपने चाचा के घर आयोजित विवाह कार्यक्रम में शामिल होने गई थी और वापस नहीं लौटी थी। इसी बात से आक्रोशित होकर युवक ने यह खतरनाक कदम उठा लिया।

ये भी पढ़ें-



वही देखने वालों के मुताबिक, युवक करीब 400 फीट ऊंचे 33 केवी टावर के टॉप पर जा बैठा और करीब 2 से 3 घंटे तक वहीं डटा रहा। इस दौरान नीचे खड़े परिजन और ग्रामीण लगातार उसे समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह नहीं माना।

दरअसल, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बिजली विभाग से संपर्क कर क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद करवाई गई, ताकि किसी भी बड़े हादसे से बचा जा सके। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत और लंबी समझाइश के बाद आखिरकार युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

यहां देखें वीडियो-


फिलहाल, इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा रही और सभी की निगाहें रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी रहीं। पुलिस ने बताया कि युवक पूरी तरह सुरक्षित है और फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें-

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment