Jashpur News : फरसाबहार में सेवानिवृत्ति हुए शिक्षकों को पेंशन अदायगी प्रपत्र किया गया प्रदान..शाल, श्रीफल देकर दी गई विदाई..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

फरसाबहार/जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड में दिनांक 30/04/ 2026 को विकासखंड के तीन शिक्षक सेवानिवृत्त हुए। विकासखंड शिक्षा अधिकारी फरसाबहार ने सेवानिवृत होने वाले कर्मचारी को सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन अदायगी प्रपत्र का वितरण किया गया।

वहीं, विकासखंड फरसाबहार के अंतर्गत तीन शिक्षक श्री सुखेश्वर साय जी प्रधान पाठक प्राथमिक शाला डॉगबंधी,श्री मंत्री साय प्रधान पाठक प्राथमिक विद्यालय फरदबहार, श्री नानूराम चौहान जी प्रधान पाठक प्राथमिक विद्यालय अबीरा को सेवानिवृत्ति के अंतिम दिन को विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा तिलक चंदन लगाकर शाल श्रीफल भेंट कर विदाई दी गई। सेवानिवृत्ति के दिन पेंशन अदायगी प्रपत्र पाकर शिक्षक बहुत खुश हुए ।

ये भी पढ़ें-



फिलहाल, उक्त कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री दुर्गेश देवांगन, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री रविंद्र नाथ साय एवं खंड स्रोत समन्वयक श्री देवेंद्र कुमार सिंह इसके साथ ही खंड प्रभारी लिपिक से श्री राजकुमार साय एवं कार्यालय के अन्य स्टाफ एवं अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। और सभी ने उक्त कार्य की बहुत सराहना की।

ये भी पढ़ें-

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment