👇
Chhattisgarh News/सरगुजा। जिले के नेशनल हाईवे-130 से लगे ग्राम कुंवरपुर के जंगल में भीषण आग लगने से करीब एक किलोमीटर क्षेत्र प्रभावित हो गया है। लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं से जंगल में मौजूद पेड़-पौधों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। वहीं पर्यावरण पर भी खतरा मंडरा रहा है।
दरअसल, बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों द्वारा बार-बार जंगल में आग लगाई जा रही है, लेकिन इसे रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल के पास में वन विभाग का कार्यालय मौजूद है, इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी बेखबर नजर आ रहे हैं। लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
ये भी पढ़ें-
फिलहाल, लखनपुर वनपरिक्षेत्र अधिकारी रामनिवास दहायत ने बताया कि अज्ञात लोगों द्वारा आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया है।
देखिये वीडियो –
ये भी पढ़ें-


















