CG News : कांग्रेस के मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर सासंद बृजमोहन अग्रवाल ने हमला बोला, कहा- कांग्रेस देश को गुमराह करने का कर रही है प्रयास

जन जन तक संदेश न्यूज़/गजाधर पैंकरा

Chhattisgarh News/रायपुर। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कवर्धा और महासमुंद के धान खरीदी केंद्रों से चूहे द्वारा 12 करोड़ धान खा जाने को लेकर तंज कसा है. बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि उन्हें लगता है कि सरकार चूहों के इलाज के लिए बिल्ली की व्यवस्था करेगी.

दरअसल, कांग्रेस के मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर सासंद बृजमोहन अग्रवाल ने हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश को गुमराह करने का प्रयास कर रही है. वीबी जी राम जी से लोगों को रोजगार मिलेगा. बृजमोहन ने बताया कि योजना के तहत पहले 100 दिन काम मिलते थे, अब 125 दिन काम मिलेगा. इससे जनता को फायदा होगा.

फिलहाल, राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरीभारी विवादों और बड़े भ्रष्टाचार के आरोपों से घिर हुआ है. सियासी गलियारों से लेकर आम जनता में आरोपों की चर्चा तेज है. जंबूरी में टेंपरेरी टॉयलेट निर्माण में गड़बड़ी के आरोपों को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने जिन मुद्दों को उठाया, वह सभी सही साबित हो रहे हैं. उन्हें लगता है कि जिम्मेदार अथॉरिटी एक्शन लेगी. बिना टेंडर के काम हो रहा है, यह बेहद दुर्भाग्यजनक है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment