जशपुर के पत्थलगांव क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 5 साल तक लगातार युवती से दुष्कर्म, फिर..शादी से इंन्कार..आरोपी गिरफ्तार

👇

पत्थलगांव/जशपुर नगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 3 मई 2026 को 28 वर्षीय पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया कि फरवरी 2021 में एक शादी समारोह के दौरान उसकी पहचान आरोपी सुरेन्द्र सिंह ठाकुर (31 वर्ष) से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत शुरू हो गई। 23 मार्च 2021 को आरोपी ने युवती को मिलने के बहाने पत्थलगांव बुलाया। वहां आरोपी ने उसे स्कॉर्पियो में घुमाने के बाद घर छोड़ने का बहाना बनाया और रास्ते में सुनसान स्थान पर ले जाकर शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ें-



दरअसल, पीड़िता का आरोप है कि आरोपी लगातार शादी का आश्वासन देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। 26 फरवरी को भी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने शादी की बात की तो आरोपी ने इंकार कर दिया और कहीं अन्यत्र सगाई कर ली।

फिलहाल, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें-

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment