👇
रायपुर। राजधानी रायपुर में उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव 7 और 8 मई को लोक निर्माण विभाग के विभिन्न कार्यों की समीक्षा करेंगे। यह महत्वपूर्ण बैठक नवा रायपुर स्थित विश्राम भवन में आयोजित की गई है।
बता दें कि, पहले दिन की बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों, सेतु निर्माण, तथा विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। वहीं दूसरे दिन 8 मई को प्रदेश के पांचों संभागों में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
ये भी पढ़ें-
वहीं, यह समीक्षा बैठक आगामी मानसून और बारिश के मद्देनजर अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार पिछले ढाई वर्षों में अधोसंरचना विकास के तहत हजारों कार्यों की स्वीकृति और भूमिपूजन किया गया है, लेकिन निर्माण कार्यों की गति अपेक्षाकृत धीमी बताई जा रही है।
दरअसल, इसके अलावा वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के कारण निर्माण सामग्री, विशेषकर डामर सहित अन्य सामग्री के दामों में वृद्धि हुई है, जिससे कई ठेकेदारों द्वारा टेंडर मिलने के बाद भी एग्रीमेंट नहीं किया जा सका है।
ये भी पढ़ें-
फिलहाल जानकारी के अनुसार 15 जून से 15 सितंबर तक वर्षा काल के कारण निर्माण कार्य प्रभावित रहते हैं। ऐसे में इस बैठक में अगले डेढ़ महीने में अधोसंरचना कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए दिशा-निर्देश दिए जाने की संभावना है।


















