General Knowledge : केले का आकार टेढ़ा ही क्यों होता है? 99% लोगों को नहीं पता होगा इसका जवाब

👇

Banana Interesting Facts: केले तो आप सभी ने खाए ही होंगे। आपने देखा होगा कि केले हमेशा टेढ़े ही होते हैं मगर क्या आप इसके पीछे का कारण जानते हैं? क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है? आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

आप एक दिन कई चीजों को देखते और कई चीजों का इस्तेमाल करते होंगे और अगर आप उन्हीं चीजों को गौर से देखने लगेंगे तो आपके दिमाग उनमें से अधिकतर चीजों से जुड़े कई ऐसे सवाल उठेंगे जिसके बारे में 99% लोगों को पता ही नहीं होगा क्योंकि उन्होंने कभी उसे ध्यान से देखा ही नहीं। लेकिन अपने काम में ही आप इतने बंधे हुए होंगे कि आपको यह सब सोचने का समय नहीं मिलता होगा मगर कोई बात नहीं, हम हैं न। हम आपके लिए ऐसे ही मजेदार सवाल लेकर आते हैं जो आपने पहले कभी नहीं सोचा होता है और उसके साथ ही उसके जवाब भी आपको बताते हैं। आज भी ऐसा ही कुछ होने वाला है।

ये भी पढ़ें-


केला तो आप भी खाते ही होंगे
हर इंसान की अपनी-अपनी पसंद होती है और यह पसंद फलों के मामले भी लागू होता है। किसी को आम पसंद होता है तो किसी को सेव पसंद होता है। कोई संतरे खाता है तो कोई अंगूर पसंद करता है। लेकिन केला एक ऐसा फल है जो लगभग हर कोई खाता है क्योंकि इसके फायदे भी होते हैं। आप भी केला खाते ही होंगे और अगर नहीं खाते हैं तो भी केले देखे तो होंगे ही। तो आपने जब भी केले देखे होंगे, आपने देखा होगा कि वो हमेशा टेढ़े ही होते हैं लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि केले टेढ़े ही क्यों होते हैं, वो सीधे भी तो हो सकते थे? चलिए आज हम आपको इसके पीछे का कारण बताते हैं।

केले का आकार टेढ़ा ही क्यों होता है?
कोई भी आपसे पूछेगा कि केला कैसा होता है तो आप कहेंगे कि केले थोड़े से टेढ़े होते हैं मगर कोई इसका कारण पूछेगा तो आप नहीं बता पाएंगे। लेकिन कोई बात नहीं, आज हम आपको इसका जवाब देते हैं। दरअसल केले अधिकतर फलों की तरह जमीन की तरफ नहीं बढ़कर बल्कि वे सूरज की रोशनी की ओर बढ़ते हैं और इसके पीछे का कारण ‘नेगेटिव जियोट्रॉपिज़्म’ है। आपको बता दें कि नेगेटिव जियोट्रॉपिज़्म कुछ पौधों की वह प्रवृत्ति है, जिसके तहत वे गुरुत्वाकर्षण बल की विपरीत दिशा में बढ़ते हैं। यह भी बता दें कि शुरुआत में तो केले भी दूसरे फलों की तरह नीचे की तरफ ही बढ़ते हैं मगर फिर वे सूरज की तरफ़ बढ़ने लगते हैं, जिससे वे मुड़ जाते हैं। तो अब तो आपको पता चल गया होगा कि केले का आकार टेढ़ा ही क्यों होता है।

ये भी पढ़ें-



Disclaimer:
इस आर्टिकल में दी गई पूरी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और janjantaksandesh.com इन दावों की पुष्टि नहीं करता है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment