CG Accident : रफ्तार का कहर.! दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत..2 भाइयों की मौत..पढ़ें पूरी ख़बर

जन जन तक संदेश न्यूज़/गजाधर पैंकरा

Chhattisgarh Accident News/पखांजूर. कांकेर जिले के पखांजूर में रफ्तार ने कहर बरपाया है. पीवी–9 मार्ग पर मंगलवार सुबह दो मोटरसाइकिल के बीच तेज रफ्तार में आमने–सामने की भीषण टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां दो सगे भाइयों ने दम तोड़ दिया.


जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल पर एक युवक सवार था, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर दो सगे भाई जा रहे थे. तेज रफ्तार के कारण दोनों मोटरसाइकिलें आमने–सामने से टकरा गईं. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आईं. स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल पखांजूर अस्पताल पहुंचाया. हालत नाजुक होने पर उन्हें बाहर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान दो सगे भाइयों ने दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे युवक की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है.


फिलहाल, घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है. पुलिस दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिलों को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. इस दर्दनाक हादसे से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment