राजधानी में दो घंटे तक चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप..कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने सरकार को घेरा, कहा- कानून व्यवस्था पूरी तरह हुआ फेल

👇

दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के रानी बाग इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। फैक्ट्री से देर रात काम खत्म कर घर लौट रही 30 वर्षीय महिला के साथ चलती स्लीपर बस में गैंगरेप किया गया। पीड़िता के मुताबिक, वह सड़क किनारे खड़े एक युवक से समय पूछने रुकी थी, तभी आरोपी उसे जबरदस्ती बस के अंदर खींच ले गए। बस में पहले से कई लोग मौजूद थे।

ज्ञात हो, महिला ने पुलिस को बताया कि चलती बस में करीब दो घंटे तक उसके साथ दरिंदगी की गई। इस दौरान बस दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में घूमती रही और नांगलोई तक गई। पीड़िता लगातार मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। करीब दो घंटे बाद आरोपी महिला को घायल हालत में सड़क पर फेंककर फरार हो गए।

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही Delhi Police मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्लीपर बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई हैं।

दरअसल, बताया जा रहा है कि पीड़िता पीतमपुरा की झुग्गियों में रहती है और मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री में काम करती है। उसके पति बीमार रहते हैं और तीन छोटी बेटियों की जिम्मेदारी उसी पर है। इसी वजह से महिला ने अस्पताल में भर्ती होने से इनकार कर दिया और कहा कि अगर वह काम पर नहीं जाएगी तो घर चलाना मुश्किल हो जाएगा।

फिलहाल, घटना के बाद हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष Rao Narender Singh ने महिला सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजधानी में चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप जैसी घटना होना बताता है कि कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि महिलाएं सड़कों पर सुरक्षित नहीं हैं, जबकि सरकार सिर्फ विज्ञापन और भाषणों में व्यस्त है। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि जब देश की राजधानी ही सुरक्षित नहीं है तो बाकी राज्यों की स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment