दर्दनाक हादसे से लोगों में भारी आक्रोश.! तेज़ रफ़्तार शराब परिवहन गाड़ी ने गाय को कुचला

👇

Chhattisgarh News/खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के गंडई-छुईखदान मुख्य मार्ग पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया.नर्मदा के पास शाम करीब 6 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर जा रही एक गाय को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि गाय ट्रक के नीचे बुरी तरह दब गई और मौके पर तड़पती रही.

दरअसल प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. लोगों का आरोप है कि ट्रक सरकारी शराब से लदा हुआ था और चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था. हादसे के बाद चालक को लेकर लोगों में जबरदस्त नाराजगी देखने को मिली.

फिलहाल, घटना के बाद कुछ देर तक मुख्य मार्ग पर तनाव की स्थिति बन गई. स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि शराब से भरे भारी वाहन तेज रफ्तार में सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे आम लोगों और मवेशियों की जान खतरे में पड़ रही है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. वहीं घायल गाय को बाहर निकालने की कोशिश की गई. घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच भारी आक्रोश बना हुआ है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment