इलाके में फैली सनसनी.! खून से लथपथ महिला और पुरुष की मिली लाश..प्रेम-प्रसंग की आशंका..जांच में जुटी पुलिस

👇

Chhattisgarh Crime News/कोरबा। बिजुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 7, भालूगुडार में एक महिला और पुरुष का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैली हुई है। सूचना मिलते ही बिजुरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। महिला का शव घर के भीतर खून से लथपथ हालत में पाया गया, जबकि पुरुष का शव घर के बाहर रक्तरंजित अवस्था में मिला।

वहीं, मृतकों की पहचान लल्ली और सुरेन्द्र सोनी के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


दरअसल, घटना की गंभीरता को देखते हुए शहडोल रेंज के आईजी, एडिशनल एसपी, एसडीओपी और थाना प्रभारी विकास सिंह सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

फिलहाल, साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड की मदद ली गई है। टीम ने घटनास्थल से जरूरी नमूने एकत्र किए हैं। थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है।

सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए janjantaksandesh.com पर।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment