IPL 2026 : विराट कोहली-वेंकटेश अय्यर चमके..RCB को मिला प्लेऑफ का टिकट..पंजाब की लगातार छठी हार

🏏

IPL 2026, PBKS vs RCB: आईपीएल 2026 के 61वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की टीमों के बीच एक हाई स्कोरिंग मैच खेलने को मिला. इस मैच में आरसीबी की टीम ने जीत अपने नाम की.


IPL 2026, PBKS vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 61वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार जीत हासिल की. हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 222 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. पंजाब किंग्स की टीम इस टारगेट का पीछा करते हुए शुरुआती ओवरों में ही दबाव में आ गई और 20 ओवर में 199 रन ही बना सकी.



विराट कोहली-वेंकटेश अय्यर चमके

इस मैच में आरसीबी की पारी की शुरुआत अच्छी रही. जेकब बेथेल 11 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन विराट कोहली ने 37 गेंदों पर 58 रन ठोके, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. वहीं, देवदत्त पडिक्कल ने 45 रन बनाए और विराट के साथ दूसरे विकेट के लिए अच्छी साझेदारी की. फिर पारी के आखिरी हिस्से में वेंकटेश अय्यर ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. उन्होंने 40 गेंदों पर नाबाद 73 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. वहीं, टिम डेविड ने भी 12 गेंदों पर 28 रन की उपयोगी पारी खेली.

दूसरी ओर, पंजाब किंग्स की तरफ से हरप्रीत बराड़ ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए. वहीं, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल को 1-1 विकेट मिला. लेकिन लगभग 1 एक गेंदबाज महंगा साबित हुआ, जिसके चलते रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही.


199 रन ही बना सकी पंजाब की टीम
जवाब में पंजाब की शुरुआत काफी खराब रही. भुवनेश्वर कुमार ने पहले ही ओवर में प्रियांश आर्या को 0 पर आउट किया और फिर प्रभसिमरन सिंह 2 रन पर पवेलियन भेजा. पंजाब किंग्स शुरुआती झटकों से उबर नहीं पाई और पूरे मैच में दबाव में रही. कप्तान श्रेयस अय्यर भी 1 रन ही बना सके. हालांकि, कूपर कॉनली ने 37 रन बनाकर शुरुआत में पारी को संभाला. फिर सूर्यांश शेडगे ने 35 रन और मार्कस स्टोइनिस ने 37 रन बनाए. अंत में शशांक सिंह ने 27 गेंदों पर 55 रन ठोके, लेकिन पंजाब की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 188 रन ही बना सकी.

बता दें, ये इस सीजन में पंजाब की लगातार छठी हार है और उसके लिए अब प्लेऑफ का रास्ता मुश्किल हो गया है. दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सीजन की 9वीं जीत हासिल करके प्लेऑफ का टिकट हासिल कर लिया.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment