CG Big News : दिल्ली रवाना हुए CM विष्णुदेव साय..केन्द्रीय मंत्रीयों से छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े मुद्दों पर होगी चर्चा

👇

रायपुर/दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली के लिए रवाना हुए। इससे पहले मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वे केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे और छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।


दरअसल, सीएम साय ने कहा कि 7 जून को मोदी सरकार के 12 साल पूरे हो रहे हैं। पीएम मोदी के 12 साल का कार्यकाल बहुत शानदार रहा है। इस अवसर पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हैं।


फिलहाल मुख्यमंत्री ने कहा, छत्तीसगढ़ से करीब साढ़े 7 हजार लोग दिल्ली गए हैं। इनमें मंत्री केदार कश्यप, रामविचार नेताम, बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष विकास मरकाम, विधायक नीलकंठ टेकाम, आशाराम नेताम, प्रणव मरपच्ची, सांसद महेश कश्यप, भोजराज नाग और राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हैं।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment