👇
Breaking News/रायपुर/दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दिल्ली प्रवास का आज दूसरा दिन है. दिल्ली में आज यानि रविवार को मुख्यमंत्री साय जनजाति सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे.
बता दें कि, कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे. बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है. देश के विभिन्न राज्यों से जनजाति समाज के लोग भी कार्यक्रम में शामिल होंगे.
वहीं, दिल्ली के लाल किला मैदान में यह कार्यक्रम होगा. दिल्ली प्रवास के दौरान सीएम केंद्रीय नेताओं से भी मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों और योजनाओं पर चर्चा करेंगे.


















