Raigarh News : तालाब में नहाने के दौरान हाथी शावक की मौत..5 माह के भीतर 8 शावकों की गई जान

🐘

Chhattisgarh News/रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात तालाब में नहाने के दौरान बड़े हाथी के नीचे दबने से एक हाथी शावक की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। मामला छाल रेंज का है।

जानकारी के अनुसार, छाल रेंज में पिछले कई दिनों से 70 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं। बीती रात 8:00 बजे के आसपास हाथियों का एक दल पुसल्दा गांव के जंगल आमामुड़ा तालाब में नहा रहा था। इसी बीच बड़े हाथी के नीचे दबने से एक हाथी शावक की मौत हो गई है।


दरअसल, गांव के ग्रामीणों ने बताया कि हाथी शावक की मौत होने के बाद मादा हाथी ने ही मृत शावक के शव को बाहर निकाला निकाला और रात भर हाथियों का दल तालाब किनारे चिंघाड़ रहा था।


वहीं, आज सुबह भी हाथियों का दल मृत शावक के शव के आसपास ही विचरण कर रहा है, जिसके कारण वन विभाग की टीम शावक तक नहीं पहुंच पा रही है। छाल रेंज में हाथी शावक की मौत की खबर मिलते ही वन विभाग के अलावा डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंच चुकी है, हाथियों के जंगल में जाते ही आगे की प्रक्रिया करने की बात कही जा रही है।



फिलहाल, बता दें कि बीती रात की घटना को मिलाकर जिले में बीते 5 माह के भीतर 8 हाथी शावकों की अलग-अलग रेंज में मौत हो चुकी है, जो गंभीर चिंता का विषय बनते जा रहा है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment