CG Crime : इंस्टाग्राम के जरिए युवती को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म, फिर.,आरोपी गिरफ्तार

👇

Chhattisgarh Crime News/बिलासपुर। इंस्टाग्राम के जरिए युवती को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान निलेश कुमार जायसवाल के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने तखतपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।


दरअसल पुलिस के अनुसार आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती की थी। बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने युवती को प्रेम संबंध और शादी का भरोसा दिया। आरोप है कि जन्मदिन मनाने के बहाने आरोपी युवती को होटल लेकर गया, जहां उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।


फिलहाल, पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी लगातार शादी का आश्वासन देता रहा और इसी भरोसे में उसने उसका शारीरिक शोषण किया। बाद में आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया, जिसके बाद युवती ने मामले की शिकायत तोरवा थाना पुलिस में दर्ज कराई।

वहीं, शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को तखतपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment