👇
Best Herb to Improve Skin Tone: महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स के बाद भी अगर स्किन का ग्लो वापस नहीं आ रहा, तो अब एक बार इस नेचुरल हर्ब को भी जरूर ट्राई करें। आपको रोज इसके कुछ पत्ते चबाने हैं, फर्क आपको खुद ही नजर आने लगेगा।
ग्लोइंग स्किन के लिए आपने कई प्रोडक्ट्स ट्राई कर लिए होंगे। महंगे स्किन केयर, फेशियल और ट्रीटमेंट्स से ले कर सप्लीमेंट्स तक। लेकिन अभी तक आप समझ गए होंगे कि कोई चीज महंगी हो इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि उसके रिजल्ट भी उतने ही अच्छे मिलेंगे। कई बार तो लोग पूरे-पूरे दिन स्किन केयर में ही लगे रहते हैं, लेकिन बावजूद उसके भी स्किन का निखार गायब ही रहता है। बरसों की टैनिंग और डेड स्किन से फेस और बॉडी का कलर भी चेंज हो जाता है, जिसे वापस लाना नामुमकिन लगता है। ऐसे में आज के मैजिकल हर्ब आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जिसके रोज 10 पत्ते भी आप चबा लें तो स्किन का निखार देखने लायक होगा। मजेदार बात ये है कि ये हर्ब आपको फ्री में आपके घर के आसपास ही मिल जाएगी। तो चलिए इसके बारे में जानते हैं।
आपको खूबसूरत बना देंगे इस पेड़ के 10 पत्ते
ज्ञात हो कि, वेटलॉस और ट्रांसफॉर्मेशन एक्सपर्ट सुमन पाहुजा एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताती हैं कि अगर आपको ग्लोइंग और साफ स्किन चाहिए तो रोजाना नीम के पत्ते कंज्यूम करना शुरू कर दीजिए। हर किसी के घर के पास नीम का पेड़ होता ही है। रोज सुबह 10 पत्ते तोड़िए और चबा चबाकर खा लीजिए। आपकी स्किन साफ तो होगी ही, साथ ही रंगत भी परमानेंटली निखर जाएगी।
नीम के पत्ते खाने के और क्या-क्या फायदे हैं?
वहीं, नीम के पत्ते आपकी गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। अगर आपको पीसीओएस या पीसीओडी की समस्या है, तो भी आपको नीम के पत्ते अपनी डाइट में शामिल करने चाहिए। जिन लोगों का वजन काफी बढ़ा हुआ है, उनके लिए भी नीम काफी बेनिफिशियल हो सकता है। इसके अलावा शुगर पेशेंट, लिवर और किडनी हेल्थ के लिए भी नीम के काफी फायदे हैं।
नीम के पत्ते कैसे और कब कंज्यूम करें
दरअसल, नीम के पत्ते कंज्यूम करने का सबसे अच्छा टाइम होता है सुबह खाली पेट। या तो आप इन्हें धो कर ऐसे चबाकर कंज्यूम कर सकते हैं, या फिर पानी में पकाकर इनकी चाय बना सकते हैं और ड्रिंक कर सकते हैं। अगर सुबह कंज्यूम नहीं कर पा रहे हैं तो रात में सोने से पहले भी इसका सेवन किया जा सकता है।
ध्यान में रखें ये जरूरी बातें
फिलहाल, अगर आपको कोई बीमारी है, एलर्जी है या कोई दवा चल रही है तो डॉक्टर की सलाह के बिना नीम को डेली कंज्यूम करना सही नहीं है। प्रेग्नेंसी में भी आपको बिना डॉक्टर से कंसल्ट किए कोई भी चीज अपनी डाइट में शामिल नहीं करनी चाहिए।


















