CM साय ने दिल्ली होटल आगजनी घटना पर जताया दुःख, 21 लोगों की जिंदा जलकर हुई दर्दनाक मौत

👇

रायपुर/दिल्ली। CM साय ने होटल आगजनी घटना पर दुःख जताया है। उन्होंने कहा, दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में आग की दुर्घटना में हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।

ये भी पढ़ें-


वहीं, इस हादसे में अपनों को खोने वाले सभी शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, शोकसंतप्त परिवारों को इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करें तथा सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले।


बता दें कि दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह भीषण अग्निकांड में 21 लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जान भले ही आग की लपटों ने ली, पर घटना के बाद सामने आईं लापरवाहियों से साफ है कि इस तरह के हादसे को न्योता दिया गया था। जिस बहुमंजिला इमारत में 6 कमरों वाला स्टे चलाने की मंजूरी मिली थी, वहां चार गुना अधिक यानी 24 कमरों वाला होटल चलाया जा रहा था।

ये भी पढ़ें-

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment