05 June Ka History : 5 जून को ही क्यों मनाया जाता World Environment Day..आसान भाषा में जानें इसका इतिहास और महत्व

👇

World Environment Day 2023/दुनिया और देश में आज यानी 5 जून को विश्‍व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है. ऐसे में अब सवाल उठता है कि आखिर पर्यावरण दिवस की शुरुआत कब हुई और इसका महत्‍व क्‍या है?



World Environment Day 2023: पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित रखने के लिए हर साल की 5 जून को विश्‍व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) मनाया जाता है. इस दिन का मुख्य उद्देश्‍य पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं के बारे में जागरुकता बढ़ाना साथ ही उनसे निपटने के लिए ठोस कदम उठाने के लिए लोगों को प्रेरित करना है. ऐसे में अब सवाल उठता है कि आखिर पर्यावरण दिवस की शुरुआत कब हुई और इसका महत्‍व क्‍या है? तो चलिए इस खबर के माध्यम से हम जानते हैं पर्यावरण दिवस के इतिहास के बारे में.


कब हुई विश्‍व पर्यावरण दिवस की शुरुआत
इस दिन की शुरुआत साल 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी. शुरुआती दौर में यह दिन मानव पर्यावरण पर स्टॉकहोम सम्मेलन की अस्तित्व में सामने आया, बाद में इसे पर्यावरणीय मुद्दों को उजागर करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों की शुरुआत का संकेत दिया गया. इसी के चलते संयुक्त राष्ट्र संघ ने पहला विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून, 1974 को मनाया, जिसके बाद से यह एक प्रमुख वैश्विक कार्यक्रम बन गया और तभी से हर साल इस दिन को मनाया जाने लगा.

जानें इसका महत्व
विश्व पर्यावरण दिवस का मुख्य उद्देश्‍य पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाना है, जो वर्तमान समय में बहुत जरूरी है. बता दें दुनिया में लगातार प्रदूषण का स्‍तर बढ़ रहा है, इसी कारण प्रकृति पर भी खतरा बढ़ता जा रहा है. इसे रोकने के उद्देश्य से पर्यावरण दिवस की शुरुआत की गई, ताकि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया सके और आने वाली पीढ़ी को बेहतर कल दे सकें.



इस बार के लिए क्या है थीम
इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए हर साल एक खास थीम होती है, जिसके अनुसार ही विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. ऐसे में इस साल का थीम प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान (Beat Plastic Pollution) पर आधारित है. इस विषय को इसलिए चुना गया ताकि प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले लोगों को इसके वैकल्पिक तरीकों के बारे में जागरूक किया सके. साल 2022 में इसका थीम ‘सिर्फ एक पृथ्वी’ था, 2021 में ‘पारिस्थिकी तंत्र (इकोसिस्टम) का संरक्षण’, 2020 में ‘जैव विविधता’ और 2019 में ‘वायु प्रदूषण’ आधारित था.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment