DC vs UPW, WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी गेंद पर मिली जीत..यूपी की लगातार तीसरी हार

जन जन तक संदेश न्यूज़/गजाधर पैंकरा

DC vs UPW, WPL 2026/विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के 7वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना यूपी वॉरियर्स से हुआ। दिल्ली की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले खेलते हुए यूपी वॉरियर्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर 7 विकेट से मुकाबला जीता। लॉरा वोल्वार्ट ने चौका लगाकर दिल्ली को जीत दिलाई।



DCW vs UPWW Scorecard: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का 7वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच खेला गया। यह मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। दिल्ली को इस मैच को जीतने के लिए 155 रन का लक्ष्य मिला था। दिल्ली ने मैच की आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की और लॉरा वोल्वार्ट ने चौका लगाकर टीम को दिलाई जीत।


यूपी वॉरियर्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन बनाए। कप्तान मेग लैनिंग ने 54 और हरलीन देयोल ने रिटायर्ड आउट होने से पहले 36 गेंद पर 47 रन की पारी खेली। हरलीन को जब रिटायर्ड आउट किया गया तब 17 ओवर में यूपी का स्कोर 3 विकेट पर 141 रन था। आखिरी तीन ओवर में 13 रन बने और पांच विकेट गिर गए। कोच अभिषेक नायर से यह बड़ी चूक होती दिखी।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment