रायपुर में ‘भारत भाग्य विधाता’ की स्क्रीनिंग पर अभिनेत्री कंगना रनौत संग CM साय ने देखी फिल्म..12 जून को होगी रिलीज

👇

Chhattisgarh News/रायपुर। आगामी 12 जून को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ (Bharat Bhhagya Viddhaata) की विशेष स्क्रीनिंग सोमवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जोरा स्थित द मॉल में आयोजित की गई।

बता दें कि, इस अवसर पर फिल्म की मुख्य अभिनेत्री कंगना रनौत विशेष रूप से मौजूद रहीं। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपनी पत्नी कौशल्या साय के साथ फिल्म देखने पहुंचे। कार्यक्रम में फिल्म के निर्देशक मनोज तापड़िया सहित फिल्म से जुड़े कलाकार और अन्य सदस्य भी शामिल हुए।


वहीं, इसके अलावा कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, गजेंद्र यादव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भी शिरकत की। स्क्रीनिंग के दौरान कंगना रनौत और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फिल्म को लेकर अपने विचार साझा किए।



फिल्म को लेकर कंगना रनौत ने साझा किया अनुभव (Bharat Bhhagya Viddhaata)

ज्ञात हो कि, फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान मुख्य अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों की उपस्थिति में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जिसे मुख्यमंत्री ने अपने परिवार के साथ देखा। मुख्यमंत्री ने कलाकारों और फिल्म से जुड़े लोगों का उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने कहा कि फिल्म के निर्देशक भी छत्तीसगढ़ से हैं, इसलिए यह उनके लिए एक विशेष अनुभव रहा।



हालांकि, कंगना ने कहा कि आमतौर पर हम कर्मचारियों को सामान्य रूप से देखते हैं, लेकिन इस किरदार को निभाने के बाद उनकी मेहनत, समर्पण और जिम्मेदारियों का वास्तविक एहसास हुआ। भारत के प्रति लोगों में कितना गहरा प्रेम और समर्पण है, यह भी इस फिल्म के माध्यम से सामने आता है।

वहीं, उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अन्य राज्यों में भी फिल्म की स्क्रीनिंग की जाएगी। कंगना ने बताया कि जब उनकी बातचीत फिल्म निर्देशक मनोज तापड़िया से हुई तो उन्हें एक बात विशेष रूप से पता चली कि “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया”।



मुख्यमंत्री साय ने की फिल्म की सराहना

दरअसल, फिल्म भारत भाग्य विधाता को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अभिनेत्री कंगना रनौत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए छत्तीसगढ़ को चुना। फिल्म में कंगना ने एक नर्स की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और 26/11 मुंबई आतंकी हमले की पृष्ठभूमि को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है।



फिलहाल, सीएम साय ने कहा कि यह फिल्म लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और विपरीत परिस्थितियों में साहस, कर्तव्यनिष्ठा तथा मानवता का परिचय कैसे दिया जाता है, इसका सशक्त संदेश देती है। उन्होंने फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि वे इसे 10 में से 10 अंक देना चाहेंगे।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment