👇
Chhattisgarh News/रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी.
वहीं, बैठक में खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों के लिए खाद और बीज की उपलब्धता की समीक्षा किए जाने की संभावना है.
बता दें, इसके अलावा प्रदेश में स्थानांतरण (ट्रांसफर) पर लगे प्रतिबंध को हटाने समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों चर्चा की जा सकती है.
CM साय का आज दिल्ली दौरा, रात्रि विश्राम छत्तीसगढ़ सदन में होगा
बता दें कि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम दिल्ली जाएंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, सुबह 11 बजे से 1 बजे तक महानदी भवन (मंत्रालय) में बुलाई गई कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे.
वहीं, इसके बाद सीएम हेल्पलाइन 1076 का शुभारंभ करेंगे. साथ ही सीएम हेल्पलाइन कॉल सेंटर का अवलोकन भी करेंगे.
वहीं शाम 6 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. जहां से वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे. दिल्ली में उनका रात्रि विश्राम छत्तीसगढ़ सदन में होगा.


















