‘नेता जी’ का था खूबसूरत महिला से संबंध..प्रेमिका के देवर ने रात को देख लिया..फिर नहीं रख सका खुद पर काबू

👇

BDC member Madan Jaiswal Murder: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बीडीसी सदस्य मदन जायसवाल की हत्या को लेकर पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. क्षेत्र की ही एक खूबसूरत महिला से बीडीसी सदस्य का अवैध संबंध था.

हालांकि, कुछ महीनों बाद बीडीसी सदस्य मदन जायसवाल महिला के बीच अवैध संबंधों की जानकारी गांव के साथ-साथ परिवार और रिश्तेदारों को भी हो गई. समाज में हो रही बदनामी के चलते देवर को गुस्से से भर दिया. इस बीच एक दिन जब बीडीसी सदस्य मदन जायसवाल महिला से मिलने आया तो महिला के देवर ने पहले से रची साजिश के तक सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी. कई बार देवर ने अपनी भाभी को बीडीसी सदस्य को आपत्तिजनक हालत में देखा था, जिसके बाद उसने हत्या का मन बना लिया. पुलिस ने शक के आधार पर जांच की और मोबाइल कॉल डिटेल के के जरिये हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी महिला व उसके देवर को गिरफ्तार कर लिया.



बता दें कि, हत्या का यह मामला बीडीसी सदस्य मदन जायसवाल का था, इसलिए जांच की कमान खुद लालगंज के प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक ने संभाली थी और एसओजी भी मामले के खुलासे में लगी थी. जांच की कड़ी में पुलिस टीम के सामने जानकारी आई कि बीडीसी सदस्य मदन की कोतवाली क्षेत्र की एक महिला के साथ अवैध संबंध था. इसको लेकर महिला के देवर से आए दिन विवाद होता था. यहां तक कि देवर ने कई बार अपनी भाभी को बीडीसी सदस्य के साथ अंतरंग होते भी देखा था.

4 जून को नग्न अवस्था में मिला था शव

उधर, सीओ रुधौली कुलदीप यादव ने बताया कि लालगंज बानपुर मार्ग के किनारे जयरामपुर कटया गांव के पीछे खेत में चार जून को बीडीसी सदस्य मदन जायसवाल की हत्या कर शव फेंका गया. शव नग्न अवस्था में मिला था. जांच में घटना स्थल पर एक बाइक खड़ी मिली. परिजन की तहरीर के आधार पर मोबाइल फोन कॉल डिटेल के जरिये हत्यारोपी तक पहुंचने में मदद मिली.

कैसे की हत्या

वहीं, बीडीसी सदस्य मदन जायसवाल अक्सर महिला से मिलता था. वह दिन के साथ-साथ रात को भी महिला से मिलता था. इसी कड़ी में तीन जून की रात को पूनम से मिलने के लिए मदन बाइक से अपने घर से निकला था. जांच टीम के मानें तो पूछताछ में आरोपी देवर वंश बहादुर कबूल किया कि उसकी भाभी अक्सर बीडीसी सदस्य मदन जायसवाल से मिलती थी. रात को भी दोनों मुलाकात करते थे. उसे भाभी का इस तरह से दूसरे से बात करना पसंद नहीं था, वह भाभी को टोकता था. समाज में बदनामी हो रही थी, इसलिए देवर ने बीडीसी सदस्य मदन जायसवाल को मारने की साजिश रची और तीन जून को जब वह भाभी से मिलने आ रहा था तो उसका पीछा कर हत्या कर दी.

हत्या का पहले से बना लिया था प्लान

दरअसल, हत्या करने के लिए 3 जून को रात में वंश बहादुर ने मदन का पीछा किया. इस दौरान कटया गांव के पास मदन रुका और भाभी पूनम से मोबाइल फोन पर बात करने लगा. इसी दौरान देवर ने पीछे से मदन का मोबाइल फोन छीन लिया. इसके बाद उसने बात करना चाहा तो पूनम ने कॉल काट दिया. गुस्साए महिला के देवर ने मदन का मोबाइल फोन तोड़ दिया. इसके बाद मदन के सिर में मुक्के से कई बार वार किया. लगातार हमले से मदन गिरा और सिर में गिट्टी लगने से मदन की मौत हो गई.



पोस्टमार्टम में हत्या का शक गहराया

फिलहाल, हत्या के बाद देवर वंश बहादुर ने शव खींच कर खेत में फेंक दिया और कपड़ा वहीं झाड़ियों में छिपा दिया, जबकि मदन की बाइक सड़क पर ही थी. इसके पाद देवर मौके से फरार हो गया. फोन कॉल डिटेल और मिले कपड़े के आधार पर महिला और उसके देवर को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की निशानदेही पर मोबाइल और कपड़ा बरामद हुआ है. वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट, नाक की हड्डी टूटने दिमाग में रक्त का थक्का मिलने की पुष्टि हुई है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment