
जन जन तक संदेश न्यूज़/गजाधर पैंकरा
Static GK Quiz: आज हम आपके लिए स्टेटिक जीके से जुड़े 10 अहम सवाल लेकर आए हैं. आप इन सवालों के जरिए अपने स्टेटिज जीके को मजबूत कर परीक्षा में फुल मार्क्स हासिल कर सकते हैं.
Static GK Quiz: अगर आप किसी भी कॉम्पिटिटिव परीक्षा, जैसे – UPSC, SSC, बैंकिंग या रेलवे की तैयारी कर रहे हैं, तो आप अपनी स्टेटिक जीके (Static GK) की तैयारी यहां बताए गए सवालों के जरिए कर सकते हैं. हम रोजाना स्टेटिक जीके से जुड़े 10 सवाल आपके लिए लेकर आएंगे, जिनकी प्रैक्टिस कर आप परीक्षा में जनरल नॉलेज व स्टेटिक जीके के पार्ट में आसानी से फुल मार्क्स हासिल कर पाएंगे.
सवाल 1 – बताएं आखिर वो कौन से ग्रह हैं, जिनके चारों तरफ कोई नेचुरल सैटेलाइट नहीं घूमती है?
जवाब 1 – दरअसल, बुध (Mercury) और शुक्र (Venus) वो 2 ग्रह हैं, जिनके चारों तरफ कोई नेचुरल सैटेलाइट नहीं घूमती है.
सवाल 2 – क्या आप बता सकते हैं कि वो कौन सा ग्रह है, जिसके पास सबसे ज्यादा नेचुरल सैटेलाइट यानी सबसे ज्यादा चांद (Moon) है?
जवाब 2 – बता दें कि बृहस्पति (Jupiter) वो ग्रह है, जिसके पास सबसे ज्यादा (63) चांद है.
सवाल 3 – आखिर किस ग्रह को सूरज का एक चक्कर लगाने में करीब 164 साल लग जाते हैं?
जवाब 3 – दरअसल, वरूण (Neptune) ही वो एकमात्र ऐसा ग्रह है, जिसे सूरज का एक चक्कर लगाने में करीब 164 साल लग जाते हैं.
सवाल 4 – क्या आप जानते हैं कि आखिर किसी भी फूल के पुरुष हिस्से (Male Part) को क्या कहा जाता है?
जवाब 4 – आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किसी भी फूल के पुरुष हिस्से यानी Male Part को स्टेमन (Stamen) कहा जाता है.
सवाल 5 – बताएं आखिर फूल के Female Part को क्या कहा जाता है?
जवाब 5 – दरअसल, फूल के Female Part को पिस्टल (Pistil) कहा जाता है.
सवाल 6 – क्या आप बता सकते हैं कि वो कौन सा धातु (Metal) है, जो पानी को सबसे ज्यादा प्रदूषित करता है?
जवाब 6 – बता दें कि वो धातु आर्सेनिक (Arsenic) है, जो पानी को सबसे ज्यादा प्रदूषित करता है.
सवाल 7 – क्या आप जानते हैं कि वो कौन सा फल है, जिसमें ना ही बीज होता है और ना ही कोई छिलका?
जवाब 7 – दरअसल, शहतूत (Mulberry) वो फल है, जिसमें ना ही बीज होता है और ना ही कोई छिलका.
सवाल 8 – बताएं आखिर दुनिया की सबसे लंबी नदी कौन सी है?
जवाब 8 – आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया की सबसे लंबी नदी नील नदी (Nile River) है.
सवाल 9 – दुनिया के किन जंगलों को ‘Lungs of the World’ के नाम से जाना जाता है?
जवाब 9 – दरअसल, अमेजन के जंगलों (Amazon Forest) को ही Lungs of the World के नाम से जाना जाता है.
सवाल 10 – क्या आप बता सकते हैं कि गंगा नदी (Ganga River) को बांग्लादेश में किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर 10 – बता दें कि गंगा नदी को बांग्लादेश में पदमा नदी (Padma River) के नाम से जाना जाता है.










