👇
Chhattisgarh News/रायपुर। जैन समाज का आचार्य पदारोहण महोत्सव आज राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। इस महोत्सव में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला शामिल होंगे।
बता दें कि, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी उपस्थित रहेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर विनय कुशल मुनिजी म.सा. को आचार्य पदवी प्रदान की जाएगी।
वहीं, विशेष बात यह है कि 71 वर्षों बाद किसी जैन मुनि को आचार्य पदवी मिलने जा रही है।


















