पुलिस की वर्दी पर दाग.! शादी का झांसा देकर पुलिस आरक्षक 3 साल तक युवती से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

👇

Chhattisgarh News/तखतपुर. बिलासपुर जिले के तखतपुर में पुलिस की वर्दी पर दाग लगा है. थाना में पूर्व में पदस्थ आरक्षक सनत मीरी को गिरफ्तार किया गया है. उनपर युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप है.



वहीं जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया कि आरक्षक ने उससे शादी का भरोसा देकर 3 वर्षों तक शारीरिक शोषण किया. इस दौरान जब शादी की बात कही गई तो, आरोपी ने मना कर दिया. पीड़िता ने तखतपुर थाना में लिखित शिकायत दी.

दरअसल, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आरोपी के विरुद्ध शारीरिक शोषण से संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की. विवेचना के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरक्षक सनत मीरी को गिरफ्तार कर लिया.



फिलहाल, पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है. पीड़िता के बयान, उपलब्ध साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने की प्रक्रिया भी की जा रही है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment