झारखंड से कोरबा आ रही बालाजी बस अनियंत्रित होकर पलटी..10 यात्री घायल..कुनकुरी सीएचसी में भर्ती

👇

कुनकुरी/जशपुर नगर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में कुनकुरी के पास शुक्रवार सुबह यात्री बस हादसे का शिकार हो गई. डायवर्जन पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई है. बस यात्रियों को झारखंड से लेकर कोरबा की ओर जा रही थी. दुर्घटना में करीब 10 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से एक महिला की हालत गंभीर है.



दरअसल, सुबह के वक्त झारखंड के रामगढ़ से यात्रियों को लेकर श्री जय बालाजी बस (CG 14 G 0170) कोरबा की ओर आ रही थी. इसी दौरान कुनकुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टांगरपानी के पास डायवर्जन पर हादसा हो गया. तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई.

अस्पताल में घायलों का इलाज जारी

फिलहाल, घटना की सूचना के बाद कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची. सभी यात्रियों को बाहर निकालाने के बाद उन्हें इलाज के लिए कुनकुरी सीएचसी भेजा गया है. 10 यात्री घायल हुए हैं, जबकि एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment