👇
Gas Cylinder wet cloth hack: रसोई में खाना बनाते समय अचानक गैस खत्म होना एक बड़ी मुसीबत बन सकता है इस भारतीय जुगाड़ से आप बिना किसी मशीन या महंगे उपकरण के ही घर पर गीले कपड़े के आसान नुस्खे या वजन के गणित से यह पता लगा सकते हैं कि एलपीजी (LPG) सिलेंडर में कितनी गैस बचा है.
गैस सिलेंडर खाली होने में कितने दिन बचे? इस ‘भारतीय जुगाड़’ से मिनटों में पता करें कितनी गैस बची है
Gas Cylinder wet cloth hack: रसोई घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा गैस सिलेंडर होता है. अक्सर गृहिणियां इस बात को लेकर चिंतित रहती हैं कि कहीं खाना बनाते समय गैस अचानक खत्म न हो जाए. विशेष रूप से जब सुबह बच्चों को स्कूल भेजना हो या दफ्तर जाने की जल्दी हो, तब गैस का खत्म होना पूरे दिन की योजना को बिगाड़ सकता है. भारत में अधिकतर घरों में वजन तौलने की मशीन या गैस इंडिकेटर नहीं होते, इसलिए लोग केवल अंदाजे पर निर्भर रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ साधारण घरेलू नुस्खों के सहारे आप बिल्कुल सही अंदाजा लगा सकते हैं कि आपके सिलेंडर में कितनी एलपीजी (LPG) बची है? आइए जानते हैं वे कौन से तरीके हैं जो आपको सिलेंडर के खाली होने से पहले ही सतर्क कर देंगे…
अचानक गैस खत्म होने की समस्या होगी दूर
खाना बनाते समय अचानक गैस का खत्म होना न केवल समय की बर्बादी है, बल्कि यह मानसिक तनाव भी पैदा करता है. कई बार हमें पता ही नहीं चलता कि सिलेंडर कब आधा रह गया या कब खत्म होने वाला है. इस समस्या का सबसे सरल समाधान जागरूकता है. यदि आप हफ्ते में एक बार सिलेंडर की जांच करने की आदत डाल लें, तो आप कभी भी अचानक आने वाली इस मुसीबत में नहीं फंसेंगे.
गीले कपड़े वाला जादुई तरीका
यह भारत का सबसे प्रसिद्ध और कारगर जुगाड़ है. इसके लिए आपको किसी तकनीक की जरूरत नहीं है. बस एक साफ कपड़े को पानी में भिगोएं और उसे सिलेंडर के चारों तरफ अच्छी तरह लपेट दें. एक मिनट के बाद कपड़ा हटा लें और ध्यान से देखें कि सिलेंडर की सतह कहां से सूख रही है और कहां अभी भी गीली है.
कैसे काम करता है गीले कपड़े का भारतीय जुगाड़
यह कोई जादू नहीं बल्कि विज्ञान है. सिलेंडर का वह हिस्सा जो खाली हो चुका है, वह जल्दी सूख जाता है क्योंकि वहां केवल हवा या गैस का दबाव होता है जो गर्म होता है. वहीं, जिस हिस्से में तरल एलपीजी (Liquid LPG) भरी होती है, वह हिस्सा काफी ठंडा रहता है. ठंडक की वजह से उस हिस्से की नमी देर से सूखती है। जहां तक सिलेंडर गीला रहे, समझ लीजिए उतनी ही गैस बची है.
टेयर वेट का गणित
हर गैस सिलेंडर की गर्दन या हैंडल के पास उसका खाली वजन लिखा होता है, जिसे तकनीकी भाषा में Tare Weight कहते हैं. आमतौर पर यह 15 से 16 किलो के आसपास होता है. अगर आप सटीक जानकारी चाहते हैं, तो एक बार सिलेंडर को वजन करने वाली मशीन पर रखें.


















