10 जुलाई का इतिहास: आज के ही दिन राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना..जानें और प्रमुख घटनाएं

👇

10 जुलाई का इतिहास: आज के ही दिन राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना
नई दिल्ली। साल के सातवें महीने का 10वीं दिन इतिहास के पन्नों में बहुत सी अच्छी बुरी घटनाओं के साथ दर्ज है। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1246: नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह दिल्ली की गद्दी पर आसीन हुआ।

1553: मात्र 15 साल की उम्र में लेडी जेन ग्रे इंग्लैंड की रानी बनीं। हालांकि वे केवल 9 दिन तक ही इस पद रहीं इसलिए उन्हें 9 दिन की रानी के नाम से भी जाना जाता है।

1624: हॉलैंड और फ्रांस के बीच स्पेन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर।



1848: न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू।

1856: निकोला टेस्ला का जन्म हुआ। उनके नाम पर ही फ्लक्स की मानक इकाई को टेस्ला का नाम दिया गया।

1907: फ्रांस और जापान के बीच चीन की स्वतंत्रता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर।

1938: होवर्ड ह्यूज ने लॉकहीड-14 के जरिए 91 घंटे में पूरी दुनिया का चक्कर लगाकर रिकॉर्ड बनाया।

1946: राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना।

1965: महिलाओं के लिए पहला एनसीसी कालेज ग्वालियर में खुला।

1966: वायु सेना के लड़ाकू विमान ‘मिग’ का महाराष्ट्र के नासिक जिले में निर्माण शुरू।

1972: मुंबई के मझगांव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकुलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण।

1983: ब्रिटेन में मार्गरेट थैचर पुन: प्रधानमंत्री बनीं।

1986: भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर लॉर्ड्स में पहली टेस्ट जीत हासिल की।

1991: सोवियत संघ के टूटने के बाद बोरिस येत्सिन रूस के पहले राष्ट्रपति बने।

1995: म्यांमार की लोकतंत्र समर्थक असंतुष्ट एवं नजरबंद नेता आंग सान सूकी लगभग 6 साल के बाद नजरबंदी से मुक्त की गईं।

1999: जिनीवा में अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन की शुरुआत।



2002: पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊंची चोटी के-2 का नाम बदलकर ‘चोगोरी’ अथवा ‘शाहगोरी’ कर दिया।

2003: नासा का मंगलयान रोवर लॉन्च।

2005: भारत और श्रीलंका में शिक्षा एवं सामुदायिक विकास से सम्बद्ध दो समझौतों पर हस्ताक्षर।

2008: केन्द्र सरकार ने तीनों सेनाओं के लिए ‘एकीकृत स्पेस सेल’ की घोषणा की।

2019: वॉक्सवैगन ने अपने 81 साल पुराने पहले कार मॉडल ‘बीटल’ का प्रोडक्शन बंद करने की घोषणा की।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment