12 जुलाई का इतिहास : RSS से प्रतिबंध हटने से लेकर मलाला यूसुफजई के जन्म तक, जानें और प्रमुख घटनाएं

👇

नई दिल्ली। इतिहास में 12 जुलाई की तारीख कई महत्वपूर्ण राजनीतिक, सामाजिक और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं की साक्षी रही है। इसी दिन वर्ष 1949 में महात्मा गांधी की हत्या के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर लगाया गया प्रतिबंध सशर्त हटा लिया गया था। वहीं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई का जन्म भी 12 जुलाई 1997 को हुआ था। आइए जानते हैं 12 जुलाई के इतिहास में दर्ज प्रमुख घटनाएं।



12 जुलाई की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

1290: इंग्लैंड के सम्राट एडवर्ड प्रथम ने यहूदियों को देश से निष्कासित करने का आदेश दिया।
1346: लक्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ रोमन साम्राज्य के शासक नियुक्त किए गए।
1673: नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संधि पर हस्ताक्षर हुए।
1690: विलियम ऑफ ऑरेंज के नेतृत्व में प्रोटेस्टेंट सेना ने रोमन कैथोलिक सेना को पराजित किया।
1801: अल्जीसिरास की लड़ाई में ब्रिटेन ने फ्रांस और स्पेन को हराया।
1823: भारत में निर्मित पहले भाप इंजन चालित जहाज ‘डायना’ का कोलकाता में जलावतरण हुआ।
1912: ‘क्वीन एलिजाबेथ’ अमेरिका में प्रदर्शित होने वाली पहली विदेशी फिल्म बनी।
1918: जापान की टोकायामा खाड़ी में युद्धपोत में विस्फोट से लगभग 500 लोगों की मौत हुई।
1935: बेल्जियम ने तत्कालीन सोवियत संघ को मान्यता दी।
1949: महात्मा गांधी की हत्या के बाद आरएसएस पर लगाया गया प्रतिबंध सशर्त हटाया गया।
1960: भागलपुर और रांची विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1970: अलकनंदा नदी में आई भीषण बाढ़ में करीब 600 लोगों की मौत हुई।
1990: सोवियत नेता बोरिस येल्तसिन ने सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी से इस्तीफा दिया।


1994: यासर अराफात 27 वर्षों के निर्वासन के बाद गाजा पट्टी लौटे।
1997: नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई का पाकिस्तान में जन्म हुआ।
1998: फ्रांस और ब्राजील के बीच खेले गए फीफा विश्व कप फाइनल को दुनिया भर में लगभग 1.7 अरब लोगों ने देखा।
2001: अगरतला और ढाका के बीच ‘मैत्री’ बस सेवा की शुरुआत हुई।
2023: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आयुध डिपो पर आतंकवादी हमले में चार सैनिकों की मौत हुई।
2024: नेपाल में के.पी. शर्मा ओली ने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।
2025: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में चार मंजिला इमारत ढहने से दो वर्षीय बच्ची समेत छह लोगों की मौत हो गई।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment