यात्री बस और कार के बीच भीषण सड़क हादसा, चालक की मौके पर मौत, दो घायल..पढ़ें पूरी ख़बर

Chhattisgarh Accident News/कोंडागांव. कोंडागांव जिले में रविवार की सुबह यात्री बस और कार के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया. जगदलपुर से रायपुर जा रही कांकेर रोडवेज की बस तेज रफ्तार यात्री बस ने कोंडागांव से गीदम जा रही कार को घोड़ा गांव के पास जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद अनियंत्रित बस सड़क किनारे जंगल की ओर जा घुसी.

ग्रामीणों ने यात्रियों को निकाला बाहर

वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस काफी तेज गति से चल रही थी. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया.

लापरवाह चालकों पर सख्ती की मांग

दरअसल जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार से चलने वाली यात्री बसों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जिले में बसों की बेलगाम रफ्तार लगातार हादसों का कारण बन रही है. लोगों ने परिवहन विभाग और प्रशासन से बसों की गति पर प्रभावी नियंत्रण लगाने, नियमित जांच अभियान चलाने और लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की.

फिलहाल, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा, हालांकि प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को दुर्घटना का प्रमुख कारण माना जा रहा है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment