Big News : ‘नरेंद्र मोदी देश के सबसे सर्वश्रेष्ठ नेता’..BMC चुनाव में BJP की जीत पर और क्या बोले राजीव बिंदल?

जन जन तक संदेश न्यूज़/गजाधर पैंकरा

शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने महाराष्ट्र के शहरी निकाय चुनावों के परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इन नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि नरेंद्र मोदी देश के सर्वश्रेष्ठ और सबसे भरोसेमंद नेता हैं। उनकी नीतियों, कार्यशैली और निर्णायक नेतृत्व पर देश की जनता का अटूट विश्वास है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि देश की सबसे बड़ी महानगरपालिका मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने 130 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत के साथ ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है, जबकि कांग्रेस पार्टी सिमटकर मात्र 14 सीटों पर रह गई। 230 सीटों वाली इस महानगरपालिका में कांग्रेस का यह प्रदर्शन उसके जनाधार के लगातार क्षरण को दर्शाता है।

दरअसल, उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं, महाराष्ट्र में कुल 29 नगर निगमों के चुनावों में से 23 कॉरपोरेशनों में भाजपा-महायुति को स्पष्ट बहुमत मिला है। बिहार के बाद महाराष्ट्र की जनता ने भी स्पष्ट संदेश दिया है कि एनडीए और भाजपा का नेतृत्व ही देश को सही दिशा दे रहा है। यह परिणाम कांग्रेस के लिए एक और खतरे की घंटी है।

फिलहाल, डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि बिहार में जहां कांग्रेस 6 सीटों पर सिमटी, वहीं मुंबई में 230 में से केवल 14 सीटें मिलना इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस की नीतियां, नेतृत्व और कार्यकलाप देश और प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं के विपरीत हैं। यह चुनाव केवल स्थानीय निकाय का नहीं, बल्कि कांग्रेस के खिलाफ जनमत और जनादेश है।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के शहरी निकाय चुनावों के नतीजे एक तरह से जनमत संग्रह हैं, जिसमें जनता ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है और कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को पूरी तरह नकार दिया है। भाजपा इस जनादेश को विनम्रता के साथ स्वीकार करते हुए देश और राज्यों के विकास के लिए और अधिक प्रतिबद्धता से कार्य करती रहेगी।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment