केलो नदी मरीन ड्राइव पर युवती के कपड़े उतारकर बदसलूकी और मारपीट..सेल्फी को लेकर शुरू हुआ था विवाद..दो नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

👇

Chhattisgarh News/रायगढ़। रायगढ़ जिला मुख्यालय स्थित केलो नदी मरीन ड्राइव पर एक युवती के साथ फिल्मी अंदाज में मारपीट और बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक युवती बालिग है, जबकि दो नाबालिग हैं। यह घटना 1 जुलाई की बताई जा रही है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया।

युवती से मारपीट कर आरोपियों ने खुद बनाया वीडियो

दरअसल जानकारी के अनुसार, तीन युवतियों ने एक युवती को पकड़कर उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की। इस दौरान पीड़िता के कपड़े उतारकर उसके साथ गाली-गलौज भी की गई। हैरानी की बात यह है कि घटना का वीडियो खुद आरोपियों ने बनाया और उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट की स्टोरी पर भी पोस्ट किया था। बाद में यही वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।



दरअसल, सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की। जांच के बाद मुख्य आरोपी नूरी खान सहित तीन युवतियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं।

सेल्फी को लेकर शुरू हुआ था विवाद

फिलहाल, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि पीड़िता अपनी दो सहेलियों के साथ मरीन ड्राइव से गुजर रही थी। तभी उसने देखा कि नूरी खान अपनी दो अन्य साथियों के साथ सेल्फी ले रही थी। आरोपियों को लगा कि पीड़िता उन्हें देखकर हंस रही है। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और देखते ही देखते पीड़िता को लात-घूंसों से पीटा गया। सोशल मीडिया पर घटना का पूरा वीडियो सामने आने के बाद मुख्य आरोपी नूरी खान सहित दो नाबालिगों को मारपीट की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment