Priyanka Chopra ने सात समंदर पार बैठकर  बॉलीवुड पर साधा निशाना..’देसी गर्ल’ को इस बात पर हुआ गर्व

जन जन तक संदेश न्यूज़/गजाधर पैंकरा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। हॉलीवुड फिल्मों और सीरीज के साथ-साथ बड़े-बड़े इवेंट्स में भी प्रियंका को इनवाइट किया जाता है। हाल ही में देसी गर्ल को इंटरनेशनल इवेंट गोल्डन ग्लोब 2026 में प्रेजेंटर के तौर पर देखा गया।

प्रियंका ने बॉलीवुड पर साधा निशाना

Golden Globes 2026 में नजर आने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने सात समंदर पार बैठे सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा कर दिया, जिससे साफ पता चलता है कि वे बॉलीवुड पर निशाना साध रही हैं। दरअसल ‘देसी गर्ल’ ने एक रील लाइक की है। जिसमें कहा गया है कि, ‘बॉलीवुड का कोई भी स्टार ऐसा नहीं कर पाया है जो प्रियंका ने किया है।


प्रियंका सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं हॉलीवुड में भी अपने पैर जमा चुकी हैं। जिसके चलते उन्हें मेट गाला से लेकर हॉलीवुड के हर एक बड़े इवेंट में बुलाया जाता है और हाल ही में वे 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में नजर आईं और यकीन मानों आजतक इस इवेंट में किसी बॉलीवुड एक्टर को नहीं बुलाया गया’। प्रियंका ने इस रील को लाइक किया है।



priyanka
प्रियंका चोपड़ा वर्कफ्रंट
प्रियंका चोपड़ा जोनास की अपकमिंग हॉलीवुड फिल्मों में ‘द ब्लफ’ है। यह एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है जिसमें वह कार्ल अर्बन के साथ 19वीं सदी की कैरिबियन समुद्री डाकू रानी, एर्सेल ‘ब्लडी मैरी’ बॉडेन का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म 25 फरवरी, 2026 को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होने वाली है।

वह आठ साल के ब्रेक के बाद एस.एस. राजामौली द्वारा निर्देशित इस फिल्म से भारतीय सिनेमा में अपनी मोस्ट अवेटेड वापसी करेंगी। इसमें महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं और यह जनवरी 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

चोपड़ा जोनास प्राइम वीडियो की पॉपुलर स्पाई सीरीज सिटाडेल के दूसरे सीजन में अपने रोल को फिर से निभाने वाली हैं।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment