🇮🇳
Chhattisgarh News/रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज तीजा-पोला कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस दौरान राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होंगी।
वहीं कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है।

दरअसल प्रदेश के अलग-अलग जिलों से महिलाएं सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचेंगी। तीजा-पोला छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा और संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है।
फिलहाल ऐसे में मुख्यमंत्री निवास में होने वाला यह आयोजन महिला सहभागिता के साथ-साथ प्रदेश की सांस्कृतिक परंपराओं को भी प्रदर्शित करेगा।


















