घर में जबरन घुसकर अकेली महिला से दुष्कर्म..आरोपी गिरफ्तार..पढ़ें पूरी समाचार

👇

CG Crime News/सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गादीरास थाना क्षेत्र में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हुई और फरार आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।



ज्ञात हो कि, पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं एसडीओपी परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में थाना गादीरास पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें-


घर में जबरन घुसकर किया महिला से दुष्कर्म

वहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 3 मई 2026 को घर में अकेली होने की जानकारी मिलने पर आरोपी पतिराम नाग जबरन उसके घर में घुस गया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। लोकलाज और भय के कारण पीड़िता ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी।

दरअसल, इसके बाद आरोपी 5 मई 2026 को दोबारा पीड़िता के घर पहुंचा और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। पीड़िता द्वारा जोर-जोर से शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर आने लगे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें-


फिलहाल, घटना के संबंध में गादीरास थाना में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 13/2026 के तहत धारा 64(1), 331(6) एवं 351 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम की सक्रियता और सतर्कता के चलते आरोपी पतिराम नाग पिता हड़मा नाग (45 वर्ष) निवासी जिला सुकमा को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की जा रही है तथा उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जाएगा।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment