🏏
Today IPL Match 17 May 2026: आईपीएल 2026 में आज (17 मई, रविवार) डबल हेडर का दिन है। चार टीमों के बीच दो बड़े मुकाबले आज खेले जाने हैं। इन दोनों ही मैचों में कई स्टार खिलाड़ी मैदान पर आमने-सामने होंगे और सभी चार टीमों में आईपीएल 2026 अंक तालिका में टॉप-4 में जगह बनाने की होड़ लगी होगी। टूर्नामेंट में अब तक 60 मैच खेले जा चुके हैं और अब टीमों के लिए बहुत लंबा सफर नहीं बचा है। ऐसे में प्लेऑफ की दौड़ बहुत दिलचस्प हो गई है। अब टीमों के लिए हार का मतलब टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा।
ये भी पढ़ें-
आईपीएल में आज किसका मैच।
▪️आईपीएल में आज पहला मैच किसका हैः आज आईपीएल 2026 का पहला मैच दोपहर में खेला जाएगा। ये मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होना है। लगातार पांच मुकाबले हारने के बाद पंजाब किंग्स अपने घर पर लगातार तीसरी हार नहीं झेलना चाहेगी। श्रेयस अय्यर की टीम वापसी करने को बेताब होगी। वहीं, आरसीबी के लिए भी यह मुकाबला करो या मरो वाला ही है। हालांकि, प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर होने के चलते उन पर खतरा कम है। पंजाब के 13 प्वाइंट्स हैं और आरसीबी के 16 प्वाइंट्स। दोनों के लिए हार का मतलब प्लेऑफ का खतरा बढ़ जाएगा।
▪️IPL में आज का दूसरा मैच किसका है: आईपीएल 2026 के सुपर संडे में शाम को दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा। दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली जीत की पटरी पर वापस लौटना चाहेगी। राजस्थान के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद ज्यादा है, लेकिन दिल्ली जीत के साथ राजस्थान का खेल बिगाड़ सकती है। हालांकि, राजस्थान को पिछले कुछ मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वह लंबे ब्रेक के बाद मैदान पर उतरेंगे।
ये भी पढ़ें-
दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
मैच- वेन्यू – समय
पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – धर्मशाला- 3ः30 बजे
दिल्ली 7ः 30 बजे
आईपीएल 2026 में प्लेऑफ में पहुंचने की लड़ाई बेहद दिलचस्प हो गई है। अभी तक कोई भी टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है। आरसीबी 12 मैच में 8 जीत और 16 अंक के साथ टॉप पर बनी हुई है। गुजरात टाइटन्स दूसरे स्थान पर है। उसके 13 मैच में 16 अंक हैं। उसके पास एक ही मैच बचे हैं। एसआरएच 14 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है। पंजाब किंग्स 13 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। पंजाब के पास दो मुकाबले बचे हैं। राजस्थान ने 11 मैच खेले हैं और उसके 12 अंक हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मुकाबले खेल लिए हैं। वह 8वें स्थान पर काबिज है।


















