🏏
IND vs SL Semifinal, Asian Games 2026: श्रीलंका को सेमीफाइनल में हराने के साथ ही टीम इंडिया ने फाइनल का टिकट कटा लिया है. मतलब, अब भारतीय टीम गोल्ड मेडल मैच खेलेगी.
IND vs SL Semifinal, Asian Games 2026: भारत ने मेंस क्रिकेट का दूसरा सेमीफाइनल जीत लिया है. भारत ने श्रीलंका को दूसरे सेमीफाइनल में रनों के लिहाज से अब तक की बड़ी हार रसीद की है. इससे भी बड़ी बात ये कि भारत ने श्रीलंका को T20I में उसके सबसे छोटे स्कोर पर ढेर किया है. श्रीलंका को सेमीफाइनल में हराने के साथ ही टीम इंडिया ने फाइनल का टिकट कटा लिया है. मतलब, अब भारतीय टीम गोल्ड मेडल मैच खेलेगी, जहां उसका सामना पाकिस्तान से होगा. पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर पहली बार एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का गोल्ड मेडल मैच खेलने का लाइसेंस हासिल किया है.
श्रीलंका की टीम T20I में अपने सबसे कम स्कोर पर हुई ढेर
भारत ने श्रीलंका के सामने 170 रन का लक्ष्य रखा था. लेकिन उसका पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम T20I में अपने सबसे लोएस्ट टोटल यानी कम स्कोर पर ढेर हो गई. श्रीलंका ने भारत के खिलाफ सिर्फ 45 रन बनाए जो कि T20 इंटरनेशनल में उसका सबसे छोटा स्कोर है. इससे पहले T20 इंटरनेशनल में श्रीलंका का सबसे छोटा स्कोर 77 रन का था, जो कि उसने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जून 2024 में न्यूयॉर्क में बनाया था.
श्रीलंका पर सबसे बड़ी जीत के साथ फाइनल में भारत
टीम इंडिया ने श्रीलंका को सिर्फ उसके सबसे छोटे T20I स्कोर पर ढेर ही नहीं किया बल्कि अपने खिलाफ सबसे बड़ी हार भी दी. एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराया. ये टीम इंडिया की श्रीलंका के खिलाफ रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है.


















