🇮🇳
Chhattisgarh Crime News/बालोद. पुलिस ने नाबलिगों के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी ललित ठाकुर को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने 50 रुपये देने की बात कहकर साइकिल पर बैठाकर सुनसान जगह लेकर गया. जहां उसने दोनों के साथ बारी बारी से हैवानियत की हदों को पार कर दिया. पूरा मामला गुण्डरदेही थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के मुताबिक, 17 सितंबर को पुलिस में प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि नातिन और उसकी सहेली को आरोपी ललित ने बहला-फुलसालकर 50 रुपये देने और किसी को नहीं बताने की बात कहकर अपने साथ सुनसान जगह लेकर गया. दोनों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी. शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 65(2), 137(2) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया.
फिलहाल, आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम को रवाना किया गया. 24 घंटे में आरोपी ललित ठाकुर को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की. पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है.



















1 thought on “50 रुपये का लालच देकर दो नाबालिगों से हैवानियत.! सुनसान जगह ले जाकर बारी-बारी से किया दुष्कर्म..आरोपी गिरफ्तार..पढ़ें पूरी समाचार”