भारतीय नौसेना में अग्निवीर अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन शुरू, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

👇

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने अग्निवीर (अप्रेंटिस) भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल स्ट्रीम में डिप्लोमा कर चुके युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है. इच्छुक अभ्यर्थी 29 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

भारतीय नौसेना ने अग्निवीर (अप्रेंटिस) भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल स्ट्रीम से डिप्लोमा करने वाले युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन मौका है. भर्ती के तहत अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों का चयन बैच 01/2027 और 02/2027 के लिए किया जाएगा. आवेदन 5 जून 2026 से शुरू हो चुके हैं. इच्छुक अभ्यर्थी 29 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक सैलरी, भत्ते और बीमा सुविधा का लाभ मिलेगा.



कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक के साथ पास होना जरूरी है. इसके अलावा संबंधित ट्रेड में AICTE मान्यता प्राप्त संस्थान से तीन वर्षीय डिप्लोमा और उसमें भी न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए.

आयु लिमिट कितनी है?
बैच 01/2027 के लिए उम्मीदवार का जन्म 1 दिसंबर 2004 से 31 मई 2009 के बीच होना चाहिए. वहीं बैच 02/2027 के लिए जन्म तिथि 1 मई 2005 से 31 अक्टूबर 2009 के बीच निर्धारित की गई है.


ऐसे होगा चयन
भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण इंडियन नेवी एंट्रेंस टेस्ट (INET) होगा, जिसका आयोजन अगस्त 2026 में किया जाएगा. कंप्यूटर आधारित इस परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. सफल अभ्यर्थियों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट, लिखित परीक्षा और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा.



फिजिकल टेस्ट और वेतन
उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर दौड़ 6 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी होगी. साथ ही 20 स्क्वैट्स, 15 पुश-अप्स और 15 सिट-अप्स करने होंगे. चयनित अग्निवीरों को पहले वर्ष में 30,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा. इसके अलावा जोखिम भत्ता, ड्रेस भत्ता, यात्रा भत्ता और 48 लाख रुपये का बीमा कवर भी दिया जाएगा.

महत्वपूर्ण तारीखें
आवेदन प्रक्रिया 5 जून 2026 से शुरू हो चुकी है. आवेदन की लास्ट डेट 29 जून 2026 है, जबकि करेक्शन विंडो 6 जुलाई 2026 को खुलेगी. परीक्षा अगस्त 2026 में आयोजित होगी और रिजल्ट अगस्त के अंत या सितंबर की शुरुआत में जारी किए जा सकते हैं. कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment