पुलिस को मिली बड़ी सफलता.! 10 लाख की हेरोइन के साथ महिला को किया गिरफ्तार

👇

Chhattisgarh Crime News/दुर्ग। जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जामुल थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक महिला को हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है, जिसी किमत 10 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।



पुलिस के अनुसार भिलाई के हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र स्थित एक निर्माणाधीन स्कूल परिसर में महिला द्वारा अवैध रूप से हेरोइन रखकर उसकी बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर घेराबंदी की और संदिग्ध महिला को पकड़ा।

वहीं, तलाशी के दौरान आरोपी राजविंदर कौर के कब्जे से 49.8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। इसके अलावा मादक पदार्थ की बिक्री से प्राप्त 1 हजार रुपये नकद और एक कीपैड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 9 लाख 97 हजार 300 रुपये आंकी गई है।

दरअसल, महिला से पूछताछ के दौरान उसके नशे के कारोबार से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा यह मादक पदार्थ कहां से लाया जाता था और किन क्षेत्रों में इसकी सप्लाई की जा रही थी।


फिलहाल, इस मामले में जामुल थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी) और 27(ए) के तहत अपराध दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी महिला को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment