ताजमहल पर खुल गई अर्जेंटीना पर्यटक की साड़ी..महिला सिपाही ने की बांधने में मदद..महिला टूरिस्ट हुई गदगद

👇

National News/आगरा। अगर आप कहीं विदेश या दूसरे शहर में घूमने निकलें। वहां की वेशभूषा पहनने की इच्छा तो कर ही आती है। सलवार सूट या अन्य ऊपर से पहने जाने वाली पोशाकें तो आसान होती हैं लेकिन साड़ी को सही करीने से बांध पाना आज भी मुश्किल है। अर्जेटीना की टूरिस्ट के साथ ऐसा ही हुआ। उमंग के चलते साड़ी पहन तो ली लेकिन ताजमहल पर पहुंचकर वह खुल गई।

वहीं, अर्जेंटीना के पर्यटकों का दल मंगलवार सुबह ताजमहल देखने आया था। ग्रुप में शामिल महिला पर्यटक ने साड़ी पहन रखी थी। साड़ी बार-बार खुलने से पर्यटक असहज हो रही थी। उसके सामने शर्मनाक स्थिति भी बन रही थी। मदद मांगे तो किससे, क्योंकि भाषा का अंतर आड़े आ रहा था।



दरअसल, इतने में ताजमहल के पश्चिमी गेट पर तैनात ताज सुरक्षा पुलिस की सिपाही गुड्डी देवी की नजर टूरिस्ट पर पड़ी। भाषा यहां भी बाधा खड़े किए हुए थी। लेकिन आंखों और चेहरे के भाव दोनों ने पढ़ लिए। गुड्डी देवी ने महिला पर्यटक को साड़ी बांधने और प्लेट्स बनाने में सहायता की। महिला पर्यटक ने सिपाही से साड़ी पहनने के बारे में जानकारी की। पर्यटक ने सहायता के लिए सिपाही का आभार जताया।

फिलहाल, ताज सुरक्षा दल में तैनात क्विक रिस्पांस टीम का अमला देश-विदेश से आए मेहमानों की सहायता में तत्पर रहता है। शिवराज सिंह इस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। अक्सर हर दिन ही ऐसा होता है कि पर्यटक दल के साथ आए सैलानी अपने ग्रुप से बिछड़ जाते हैं। भाषा के बंधन होने के बावजूद गाइडों की मदद से ये टीम बिछुड़े हुए पर्यटकों को मिलाने का भी काम कर रही है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment