Asian Games 2026: भारतीय निशानेबाजों का कमाल, 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में देश की कराई ‘चांदी’

🇮🇳

Asian Games 2026: भारतीय तिकड़ी एलावेनिल वलारिवन, विदरसा विनोद और सोनम मस्कर ने एशियाई खेलों में महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता.

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने पहला मेडल जीत लिया है. भारत को ये मेडल उसके निशानेबाजों की तिकड़ी ने टीम इवेंट में जिताया. भारतीय तिकड़ी एलावेनिल वलारिवन, विदरसा विनोद और सोनम मस्कर ने एशियन गेम्स 2026 के महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता. इस तरह आइची-नागोया एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजी के अभियान की शुरुआत शानदार हुई है.

भारतीय निशानेबाजों ने जीता सिल्वर मेडल

वहीं एलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदरसा विनोद की भारतीय तिकड़ी संयुक्त रुप से दूसरे नंबर पर रही. भारतीय तिकड़ी ने 1898.0 अंक बटोरे. चीन के निशानेबाजों ने 1904.2 का स्कोर किया और नया वर्ल्ड रिकॉर्ड सेट किया. इसी के साथ उन्होंने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया. मेजबान जापान के निशानेबाज 1897.1 के स्कोर के साथ तीसरे नंबर पर रहे और उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता.

Silver for India 🥈 The Women’s 10 m Air Rifle team gets India it’s first medal at the Asian Games 2026 🤩#ISH #BlueRising #AsianGames pic.twitter.com/KKKcIbL6Pe

— Indian Sports Honours (@sportshonours) September 20, 2026

निशानेबाजी में भारत ने जीता पहला मेडल

दरअसल, एशियन गेम्स 2026 में भारत का पहला मेडल भले ही MMA यानी मिक्स्ड मार्टियल आर्ट्स में पक्का हुआ लेकिन भारत ने पहला मेडल निशानेबाजी में जीता. सिल्वर मेडल से भारत के पदकों के झोली की खाता खुल चुका है. हालांकि, ये तो अभी शुरुआत है. निशानेबाजी ऐसा इवेंट है, जिसमें भारत को सबसे ज्यादा मेडल की आस होती है और भारतीय निशानेबाज उस आस पर खरे उतरते भी दिख रहे हैं.

एलावेनिल ने इंडिविजुअल इवेंट का भी सिल्वर जीता

फिलहाल, महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने के कुछ देर बाद ही आइची-नागोया के शूटिंग रेंज से खबर आई कि भारत की झोली में 10 मीटर एयर राइफल के इंडिविजुअल इवेंट का भी सिल्वर मेडल आ गिरा है. दोनों में एक शूटर कॉमन रही, जिनका नाम एलावेनिल वलारिवन रहा. एलावेनिल के लिए एशियन गेम्स 2026 का पहला दिन डबल डिलाइट वाला रहा, क्योंकि उनकी राइफल से निकली गोली से भारत के 2 सिल्वर मेडल पक्के हुए.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment