Asian Games 2026: शूटिंग से खुला खाता, क्रिकेट-MMA में मेडल पक्का, पहले दिन छाईं भारतीय महिला खिलाड़ी

🇮🇳

India at Asian Games 2026: गेम्स के पहले दिन शूटिंग से लेकर स्विमिंग और टेबल टेनिस तक, कई अलग-अलग इवेंट में भारत के एथलीटों ने दावेदारी पेश की.

जापान के आइची-नागोया में एशियन गेम्स 2026 का पहला आधिकारिक दिन भारत के लिए अच्छा साबित हुआ. करीब 500 एथलीट के साथ आइची-नागोया पहुंचे भारतीय दल का खाता पहले दिन ही खुल गया. पहला दिन इसलिए भी खास रहा क्योंकि सभी बड़ी सफलताएं देश की लड़कियों के दम पर मिलीं. रविवार 20 सितंबर को भारत की महिला निशानेबाजों ने मेडल जीतने की शुरुआत की. वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम और महिलाओं की मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) में भारत के मेडल पक्के हो गए.

बता दें कि एशियन गेम्स के पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों ने टेकबॉल, MMA, शूटिंग, क्रिकेट, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, हॉकी, स्विमिंग और वुशु में अपनी दावेदारी पेश की. इसमें से ज्यादातर इवेंट्स में ग्रुप स्टेज या क्वालिफाइंग राउंड के मुकाबले थे. टेकबॉल में भारत के 2 ब्रॉन्ज मेडल मैच थे लेकिन दोनों में निराशा हाथ लगी. विमेंस सिंगल्स में क्विम्सी डिसूजा और मिक्स्ड डबल्स में क्विम्सी-अनस की जोड़ी अपने मुकाबले हार गई.

ज्ञात हो कि, भारत के लिए पहला मेडल विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम शूटिंग में इलावेनिल वलारिवान, विदर्शा विनोद और सोनम मस्कर ने मिलकर जीता. इन तीनों ने मिलकर फाइनल में दमदार प्रदर्शन किया और दूसरा स्थान हासिल करते हुए सिल्वर मेडल अपनी झोली में डाला.

वहीं इस सफलता के बाद इलावेनिल वलारिवान ने इसी इवेंट की इंडिविजुअल कैटेगरी में भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया. फाइनल में उनका मुकाबला बेहद कड़ा रहा लेकिन वो गोल्ड के करीब आकर चूक गईं. फिर भी शूटिंग में ही भारत को दूसरा मेडल भी मिल गया.

दरअसल, पहली बार एशियन गेम्स में शामिल किए गए MMA में भारत की सुचिका तरियाल ने सेमीफाइनल में जगह बनाई. सुचिका ने विमेंस ट्रेडिशनल 60 KG के क्वार्टरफाइनल में मंगोलिया की फाइटर को हराया. इस तरह उन्होंने MMA में भारत के लिए ऐतिहासिक मेडल पक्का कर दिया.

फिलहाल, इसके बाद बारी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की थी. शेफाली वर्मा के 49 गेंदों वाले शतक के दम पर भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन के बड़े अंतर से हराते हुए फाइनल में जगह बनाई. इस तरह टीम इंडिया ने भी अपना एक मेडल पक्का कर लिया. फाइनल में गोल्ड के लिए श्रीलंका से उसकी टक्कर होगी.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment